ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

आप दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी।

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी। केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि आप दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी दिल्ली चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन पर स्रोत-आधारित इनपुट से इनकार किया। केजीरवाल ने ट्वीट कर कहा, “आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन हुआ था. गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के खाते में 4 सीटें गईं जबकि 3 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे. हालांकि चुनाव में इस गठबंधन को कोई फायदा नहीं हुआ. दिल्ली की सभी 7 सीटों पर गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। सभी 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो गया।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, ऐसे में दिल्ली के चुनाव में मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी. लेकिन अब केजरीवाल के खंडन के बाद दोनों राष्ट्रीय दलों के मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना खत्म हो चुकी है।
राजधानी दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है. 8 फरवरी 2020 को हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटों पर जीत मिली जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था।

Copy @khaskhbar

Leave A Reply

Your email address will not be published.