ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

विश्व जल दिवस के अवसर पर पक्षियों को दाना पानी हेतु मिट्टी के पात्र रखे गये

राजगढ/ 22 मार्च, 2024/म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष राजीव कुमार कर्महे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को पंच-ज अभियान के अंतर्गत विश्व जल दिवस के अवसर पर पंक्षियों हेतु सकोरे एवं दाने रखे गये। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा गर्मीयो में पक्षियों को सुलभ दाना पानी उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से दाना एवं पानी से भरे सकोरे न्यायालयीन परिसर एवं बगीचे में रखवाये गये। इसके साथ ही पक्षकारगण एवं कर्मचारीगण को उनके घरों की छत पर रखे जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
सचिव श्रीमती मीनल श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि पंच-ज अभियान में जन, जंगल, जानवर, जमीन और जल के संरक्षण हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है। आगामी महिनों में पडने वाली भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से दाना-पानी से भरे हुए सकोरे न्यायालयीन परिसर एवं बगीचे में रखे गये है। साथ ही आमजन को भी गर्मीयों में पक्षियों हेतु पानी के सकोरे रखने की अपील की गई। उक्त अवसर मुख्यालय राजगढ़ के समस्त न्यायाधीशगण, न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.