Madhya Pardesh/ मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान ष्सेफ क्लिक 2.0ष् के तहत मंदसौर जिले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान की शुरुआत पुलिस कंट्रोल रूम से साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की गई। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार और डिजिटल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगा।
इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इसके अलावा शहर के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों की नई प्रवृत्तियों, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड तथा डिजिटल सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बैंक कर्मचारियों से आम नागरिकों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि साइबर ठगी का शिकार हों, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर शिकायत दर्ज कराएं।
मंदसौर पुलिस का कहना है कि ष्सेफ क्लिक 2.0ष् अभियान के माध्यम से जिलेभर में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सजग और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।