ब्रेकिंग
किसी भी माध्यम से देखी - सुनी और पढ़ी सूचनाओं और समाचारों का सत्यापन अखबारों के माध्यम से ही करते- प्... राज्यसभा सांसद मालीवाल से कथित मारपीट मामले में विभव कुमार को शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस गिरफ्तार स्मार्ट और सुरक्षित परिवहन प्रणाली प्रदान करके भारत को एक विकसित भारत बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यशा... मंदसौर के तपेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़िया पर मिला था विश्व का पहला विज्ञापन, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्... मतदान से संतृष्ट पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा मतदाता ज़्यादा समर्थन कांग्रेस पार्टी को देने वाले ह... साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के साईंखेड़ा-जखोली मार्ग पर खमारिया फार्म हाउस के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं,... मनाली में भोपाल की लड़की हत्या, ट्राली बैग में लाश लेकर जा रहा था ब्वॉयफ्रेंड ! पुलिस ने पकड़ा ईव्‍हीएम एसएलयू कार्य में उच्‍चतम न्‍यायालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कडाई से पालन किया... बंदियों को टेलीमेडिसिन की सुविधा की शुरुआत, प्रधान जिला न्यायाधीन ने जिला जेल का किया निरीक्षण नाबालिग बालिका को भगाकर दुष्कर्म किया, 10 वर्ष का सश्रम कारावास

आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसके लिए सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस बार चुनाव प्रचार के तौर तरीके, पोस्टर-बैनर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर शिफ्ट हो चुके हैं। इसके बाद आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसके लिए सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है। बाकायदा दिल्ली पुलिस की सीपैड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। साथ ही लोगों को जागरुक रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने इस बाबत पब्लिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान एसएमएस या सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए आपत्तिजनक या भ्रामक संदेश/ पोस्ट वायरल होने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया है। दिल्ली पुलिस के जॉइंट सीपी भोला शंकर जायसवाल को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनकी निगरानी में लोकसभा चुनाव के दौरान एसएमएस या अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए आपत्तिजनक पोस्ट को रोकने और उचित कार्रवाई करने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा पब्लिक की सहूलियत के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल एड्रेस भी जारी किया गया है। जहां पर शिकायत की जा सकती है। इस दौरान फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। जिससे बाकी पोस्ट के अलावा चुनाव में उतरे उम्मीदवार, उनके समर्थक या पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों की पोस्ट, कमेंट्स और फोटो पर नजर रखी जा सके।

पुलिस की तरफ से अपील की गई है जिन लोगों को इसतरह के आपत्तिजनक संदेश या पोस्ट मिलते हैं। वे तुरंत नोडल ऑफिसर बात सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर देशभर में चुनावी माहौल को लेकर होम मिनिस्ट्री की I4 सी (इंडियन साइबर क्राइम कंट्रोल एंड को-ऑर्डिनेशन) यूनिट भी इस दिशा में सक्रिय हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि I4 सी चुनाव के लिए फेक वायरल संदेश और डीप फेक को सोशल मीडिया से हटाने के लिए साइबर एक्सपर्ट की एक विशिष्ट टीम बनाई है। इनकी जिम्मेदारी होगी कि जो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कोई गलत कंटेंट डालेगा, तब उस सर्विस प्रोवाइडर को सूचित करके हटवा दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     किसी भी माध्यम से देखी – सुनी और पढ़ी सूचनाओं और समाचारों का सत्यापन अखबारों के माध्यम से ही करते- प्रो. खेमसिंह डहेरिया     |     राज्यसभा सांसद मालीवाल से कथित मारपीट मामले में विभव कुमार को शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस गिरफ्तार     |     स्मार्ट और सुरक्षित परिवहन प्रणाली प्रदान करके भारत को एक विकसित भारत बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला     |     मंदसौर के तपेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़िया पर मिला था विश्व का पहला विज्ञापन, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रयासों से मंदसौर मैं मिलते हैं कई पुरातात्विक महत्व के सबूत     |     मतदान से संतृष्ट पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा मतदाता ज़्यादा समर्थन कांग्रेस पार्टी को देने वाले है     |     साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के साईंखेड़ा-जखोली मार्ग पर खमारिया फार्म हाउस के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं, इस हादसे में चार लोगों की मौत     |     मनाली में भोपाल की लड़की हत्या, ट्राली बैग में लाश लेकर जा रहा था ब्वॉयफ्रेंड ! पुलिस ने पकड़ा     |     ईव्‍हीएम एसएलयू कार्य में उच्‍चतम न्‍यायालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कडाई से पालन किया गया – कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजगढ़     |     बंदियों को टेलीमेडिसिन की सुविधा की शुरुआत, प्रधान जिला न्यायाधीन ने जिला जेल का किया निरीक्षण     |     नाबालिग बालिका को भगाकर दुष्कर्म किया, 10 वर्ष का सश्रम कारावास     |