ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाईरू मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से चोरी हुई 7 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Madhya Pardesh/ मंदसौर। संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शामगढ़ पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 5 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ राम सनेही मिश्रा तथा एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना शामगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता

पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 जुलाई 2026 को थाना शामगढ़ के सहायक उप निरीक्षक शिवकुमार सिंह राजावत द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई, जिस पर वह संदिग्ध पाया गया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम कमलसिंह पिता गोपालसिंह (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम बोरवनी थाना शामगढ़ बताया। मोटरसाइकिल के दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने वाहन प्रधानसिंह पिता मेहरबानसिंह निवासी चापाखेड़ी थाना सुवासरा से लाना बताया।

संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू की। पूछताछ में वाहन चोरी का होना सामने आया। इसके बाद प्रधानसिंह को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

रतलाम, उज्जैन और राजस्थान से चोरी हुई थीं बाइक

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिलें मंदसौर जिले के शामगढ़ क्षेत्र सहित रतलाम, उज्जैन और राजस्थान के झालावाड़ जिले से चोरी की गई थीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपी-
कमलसिंह पिता गोपालसिंह सौंधिया राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बोरवनी, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर।
प्रधान सिंह पिता मेहरबान सिंह सौंधिया राजपूत, उम्र 24 वर्ष, निवासी चापाखेड़ी, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर।
प्रहलाद सिंह पिता सोदान सिंह सौंधिया राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी डुंगरखेड़ी, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर।

पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.