ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

इंदौर। एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। बता दे कि इस मामले में पूर्व में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।

इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच को फरार आरोपी अरमान (23) पिता आजम खान, निवासी ग्राम सुरजानी, जिला मंदसौर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। लंबे वक्त से उसकी तलाश की जा रही थी। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबीर की सूचना और टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

पूर्व में पकड़ाए आरोपी, 5 लाख 40 हजार की ड्रग्स मिली थी उन्होंने बताया कि ईशान पिता इरफान खान निवासी झालावाड़, शाहनवाज पिता मो. साहिद निवासी छत्रीपुरा मेन रोड, नायब पिता मुबारिक शाह निवासी लाबरियाभेरू चौराहा और चितरंजन पिता वीरेंद्र सिंह राठौर निवासी जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के पास से 53.96 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी कीमत 5 लाख 40 हजार रुपए और एक कार जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है। इस तरह कुल 10 लाख 40 हजार रुपए का माल जब्त किया था। इधर, क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी अरमान से पूछताछ कर ओर भी जानकारी निकाल रही है।

अब तक 50 मामलों में 108 आरोपी गिरफ्तार-डीसीपी त्रिपाठी ने बताया कि 1 जनवरी से अब तक एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 50 मामलों में 108 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में आरोपियों के पास से 2,298 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 256.08 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन लगभग 2,86,08,000 कीमत के मादक पदार्थ व गाड़ियां जब्त की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.