ब्रेकिंग
दतिया उपचुनावः भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन के साथ दिखाया शक्ति प्रदर्शन, चुनावी मुकाबला हुआ रोचक मुख्यमंत्री यादव ने सभी प्रदेशवासियों और युवाओं से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा... दतिया में बवालः पथराव के बाद छोड़े गए आंसू गैस के गोले, 8 पुलिसकर्मी घायल-कलेक्टर मध्य प्रदेश में ग्रामीणों को बड़ी राहतः अब तहसीदार और नायब तहसीलदार भी कर सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री, 4... मध्यप्रदेश में 13 से 15 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, 32 हजार पटवारियों ने सरकार के खिलाफ... कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राकेश सिंह यादव बुरहानपुर जिले के सुंदर नगर-कुंदन डेयरी रोड स्थित पंडारोल नाला पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल के कार... आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानदेय बहाल; एरियर मिलेगा, ब्याज नहीं पंचायत सचिव संगठन का 11-12 जुलाई को पचमढ़ी में महामंथन, प्रदेश अध्यक्ष ने की अधिकतम सहभागिता की अपील आगार-मालवा कलेक्टर का बड़ा आदेशः मां बगलामुखी मंदिर मामले की जांच के लिए त्रि-सदस्यीय दल गठित

मुख्यमंत्री यादव ने सभी प्रदेशवासियों और युवाओं से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0 Staying Away from Drugs is Essential 2.0) campaign to run in Madhya Pradesh from July 15 to 30 – CM Mohan Yadav - Bhopal News in Hindi

भोपाल,। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य को नशा मुक्त प्रदेश बनाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में पुलिस विभाग “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान चलाने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में युवा शक्ति रचनात्मक भूमिका निभा रही है। नशे की प्रवृत्ति समाज की विकास यात्रा पर कुठाराघात करती है।

मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने के लिए कार्य कर रही है। नशे से लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने हर तरह के नशे पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत की है। नशा, नाश की जड़ है, जो वर्तमान और भावी पीढ़ियों को भी बर्बाद कर देता है। नशे से सभी प्रकार की रचनात्मकता और आगे बढ़ने की संभावनाओं पर कुठाराघात होता है। वर्तमान और भविष्य दोनों खराब होते हैं। नशा परिवारों को बर्बाद कर देता है। राज्य सरकार ने अपनी समस्त क्षमताओं के साथ प्रदेशवासियों के सहयोग से नशे के खिलाफ अभियान आरंभ किया है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह के वर्ष 2029 तक भारत को पूर्णत: नशामुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है। इस दिशा में जनभागीदारी के साथ निरंतर कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने नक्सलवाद जैसी बड़ी लड़ाई में भी विजय प्राप्त की है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के सहयोग से नशे के विरुद्ध अभियान में भी सफल होगी।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बाबा महाकाल हमारे साथ हैं। हम नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सफल होंगे। मुख्यमंत्री यादव ने सभी प्रदेशवासियों और युवाओं से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। c@khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.