ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

नीमच जिला के लिए विधानसभा निर्वाचन आयोग के आर्ब्‍जवर श्री जावले एवं श्रीमती विजयारानी का नीमच आगमन हुआ

नीमच।  केन्द्रीय निर्वाचन आयोग नईदिल्ली द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत  नीमच जिला के लिए विधानसभा क्षेत्र 228-मनासा व 229-नीमच के लिये किशन नारायणराव जावले (आईएएस 2011 बैच) मोबाईल नंबर 6268020690 तथा 230-जावद के लिये श्रीमती जे.विजया रानी (आईएएस 2013 बैच) मोबाईल नंबर 6268004654 को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

      प्रेक्षकगण श्री जावले एवं श्रीमती विजया रानी का 29 अक्टूबर 2023 को नीमच जिले में आगमन हो गया है। प्रेक्षकगण खोर स्थित सुखानन्द गेस्ट हाऊस में आवास करेंगे। किशन नारायणराव जावले के लाईजनिंग अधिकारी  आर.एन.व्यास(जिला आबकारी अधिकारी) मोबाईल नम्‍बर-9907126655, तथा श्रीमती विजया रानी के लाईजनिंग अधिकारी ए.एस.मोरे महाप्रबंधक उद्योग मोबाईल नम्‍बर-7000158130 है। प्रेक्षक श्री जावले प्रातः 9 से 11 बजे तक आगन्तुकों से भेंट के लिये उपलब्ध रहेंगे।

           इसके साथ ही भारतीय राजस्व सेवा वर्ष 2008 बैच के अधिकारी श्री बालाकृष्णन एस. मोबाईल नंबर-7725819893 को विधानसभा क्षेत्र 229-नीमच व 230-जावद के लिये व्यय प्रेक्षक एवं भारतीय राजस्व सेवा वर्ष 2008 बैच के अधिकारी श्री अरूण कुमार मोबाईल नंबर- 9691890663 को विधानसभा क्षेत्र 228-मनासा के लिये व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षकगणों का भी 29 अक्टूबर 2023 को नीमच जिले में आगमन हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.