ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त
रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप...
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग...
मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज
मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,...
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...
नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच मे सुश्री संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा एक देशी पिस्टल मय 02 जिंदा राउण्ड अवैध रूप से अपने कब्जे में रखने वाले आरोपी फिरोज खाॅन पिता बाबू खाॅन पठान, उम्र-30 वर्ष, निवासी-पुरानी नगर पालिका, जिला नीमच को धारा 25 (1-बी)(ए) के अंतर्गत 02 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना दिनांक 27.04.2017 शाम के 6ः30 बजे चैकन्ना बालाजी मंदिर चैराहा की हैं। थाना नीमच केंट में पदस्थ एएसआई कैलाश सोलंकी को कस्बा भ्रमण के दौरान आरोपी द्वारा अवैध पिस्टल मय 02 जिंदा राउण्ड के कब्जे रखे के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर सूचना के आधार पर वह सूचना की तस्दीक हेतु फोर्स सहित मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पहुंचे, जहां पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसकों घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा उसकी तलाशी लिये जाने पर उसके पेंट के पीछे कमर पर दाई तरफ एक देशी पिस्टल मय 02 जिंदा राउण्ड मिली, जिसका उसके पास कोई वैध लाईसेंस नहीं था। इसके पश्चात् आरोपी को गिरफ्तार कर एवं पिस्टल व 02 राउण्ड को जप्तकर उसके विरूद्ध पुलिस थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 201/17 पंजीबद्ध किया गया। एसआई वी. डी. जोशी द्वारा शेष आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण के विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में जप्तीकर्ता अधिकारी एवं विवेचक सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराते हुए अपराध को प्रमाणित कर आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।