ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

कमलनाथ ने मीडिया से कहा- कृषि न्याय योजना लागू की जाएगी, किसानों को फ्री में बिजली दी जाएगी औरसबको इसका फायदा मिलेगा

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रेस वार्ता कर चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। कमलनाथ ने कहा है कि हमारी सरकार बनने पर कृषि न्याय योजना लागू की जाएगी। किसानों को फ्री में बिजली दी जाएगी और 37 लाख किसानों को इसका फायदा मिलेगा।

कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा किसानों के लिए झूठे वादे करती है। किसानों की खेती को लाभ का धंधा बनाने की बात की गई, लेकिन उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। किसान खाद के लिए भटक रहा है। जब किसान अपनी आवाज उठाता है या आंदोलन करता है तो एफआईआर मुकदमा, जेल उसे दे दी जाती है। हमने इन सब का अध्ययन करके यह तय किया है कि हम कृषक न्याय योजना लाएंगे।

आज कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के किसानों की बदहाली के अंत और खुशहाली की शुरुआत का खाका पेश कर दिया है। प्रदेश में 4 महीने बाद बनने वाली कांग्रेस सरकार कृषक न्याय योजना लेकर आएगी। यह योजना मध्य प्रदेश के किसानों की खुशहाली की गारंटी है। योजना के अंतर्गत: 1. 5 हॉर्स पावर का बिल माफ 2. बिजली का बकाया माफ 3. किसानों का क़र्ज़ा माफ 4. आंदोलनों के मुक़दमे माफ 5. 12 घंटे बिजली का रास्ता साफ जय मध्य प्रदेश। जय किसान।

कमलनाथ के पत्रकार वार्ता के बाद गृहमंत्री श्री मिश्रा के जवाब

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, जिन्होंने किसानों से धोखा किया, वे न्याय की बात कर रहे हैं। 5 हॉर्स पावर तक के किसानों के पंप के बिल माफ करने की घोषणा की है, उन्हें 92 से 93% सब्सिडी तो सरकार पहले से ही दे रही है। कमलनाथ ने फिर कर्ज माफी की बात की। इनके धोखे की वजह से किसान ओवरड्यू हो गया। खाद – बीज नहीं ले पाया।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। पुराने बिजली बिल माफ करने की बात कही है, कोविड-19 के दौरान 5324 करोड़ रुपए के बिल माफ कर चुके हैं। हम पहले से ही किसानों को 10 घंटे बिजली दे रहे हैं। कुसुम योजना के अंतर्गत हम कई जगह 12 से 14 घंटे बिजली दे रहे हैं। 55000 मुकदमे 2018 तक के वापस हो चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.