भाजपा के कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं हैं, ये हमारे ‘संस्कार केंद्र’ -भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
नई। दिल्ली दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह देशभर में 167वां कार्यालय है, जहां निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। 
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहाकि ये हमारे कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं हैं, ये हमारे ‘संस्कार केंद्र’ हैं। हमारी पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है। सारी पार्टियां विचार से शून्य की तरफ जा रही हैं जबकि हमारी पार्टी विचारों पर खड़ी है। आज देश में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो एक विचारधारा के लिए सतत चलती रही है। जे.पी. नड्डा ने आज शुक्रवार को दिल्ली में भूमिपूजन कर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास किया। यह देशभर में 167वां कार्यालय है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशभर में बन रहे अत्याधुनिक और मॉडर्न सुविधाओं से लैस भाजपा कार्यालय बनाने के मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर भाजपा ने देश के सभी जिलों में कुल मिलाकर 887 कार्यालय बनाने का निर्णय किया था, जिसमें से 500 से अधिक कार्यालय बन कर तैयार हो गए हैं। 166 कार्यालयों का निर्माण कार्य अभी जारी है