ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

माता पिता की सेवा करने से चार धाम यात्रा के समान प्राप्ति होती है- कथावाचक श्रीमती प्रभा बैरागी, इंदिरा नगर मांगलिक भवन नीमच में नानी बाई का मायरा संपन्न

नीमच। माता पिता की सेवा ही सच्ची सेवा होती है। सेवा करने वाले को प्रभु अवश्य लाभ देता है, धन्य हो ऐसे बेटी बेटी जो की माता-पिता की सेवा करते हैं। माता पिता की सेवा करने से चार धाम की यात्रा प्राप्ति होती है। जैसी करनी वैसी भरनी। उक्त उदगार कथावाचक श्रीमती प्रभा बैरागी ने व्यक्त किए। वे इंदिरा नगर में आयोजित नानी बाई का मायरा कथा के समापन अवसर पर बोल रही थी। उन्होंने कहा कि नानी बाई के मायरा लाने के लिए एक लंबी लिस्ट बनाई गई। बच्चों को संस्कार जैसे माता-पिता देते हैं वैसे ही उनको मिलते हैं और उनका व्यवहार होता है। बच्चों को हमेशा सत्संग में ले जाकर धर्म के प्रति जागृत करना चाहिए।
इंदिरा नगर मांगलिक भवन में श्रीमती प्रभा बैरागी के मुखारविंद से चल रही नानी बाई का मायरा कथा के समापन के अवसर पर शुक्रवार को महाआरती के जजमान पूर्व मंडी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर, कई धर्मप्रेमी मौजुद थे।
’भजनों ने बांधा समा-’
काली कमली वाला मेरा यार है’तू बड़ा दिलदार है, छोटे छोटे गैया छोटे-छोटे ग्वाल छोटो सो मारो मदन गोपाल आदि भजनों पर श्रद्धालु अपने आपको भगवान को भक्ति में झूमने से नहीं रोक पाए। भजनों ने समा बांध दिया।
कथा के दौरान बच्चों ने आकर्षक स्वांग धरा जिसने अविका गुप्ता राधिका बनाई गई, नानी बाई आंचल गुप्ता, कृष्ण दिव्या बैरागी सभी बच्चें आकर्षक का केंद्र बने रहे।
मधुर भजनों पर महिलाओं द्वारा नृत्य भी किया गया है । संगीतमय नानी बाई को मायरा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बन गया। बड़ीबसंख्या में श्रद्धालु कथा सुनने आए। धर्म के प्रति आस्था को लेकर बड़ा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के सूत्रधार मुकेश पोरवाल ने बताया कि नानी बाई का मायरा में इंदिरा नगर, भगवानपुरा वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं धूमधाम से मायरा भरा गया। जिसमें सभी क्षेत्र की जनता अधिक से अधिक संख्या धर्म का लाभ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.