मंदसौर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, राहुल सोलंकी साहब द्वारा आरोपी इरफान पिता मकसूद पठान 28साल नि0 राजीव कालोनी खानपुरा जिला मंदसौर को अवैध देसी पिस्टल रखने के अपराध में दोषी पाते हुये 2 साल का कठोर कारावास और 1 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा घटना के संबंध में बताया कि दिनांक 22.09.2015 को सउनि सुभाषचंद्र गिरी हमराह आर. मनोहर मसानिया, आर. जितेन्द्रसिंह को हमराह लेकर भुन्याखेडी तिराहा पंहुचकर वाहन चेकिंग कर रहे थे वाहन चेकिंग के दौरान नीमच तरफ से एक जीप आई जिसे रोका तो एक व्यक्ति उतरकर भागा जिसे हमराह फोर्स द्वारा पकडा और उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम इरफान पिता मकसूद पठान नि0 राजीव कालोनी खानपुरा मंदसौर का होना बताया आरोपी इरफान पर संदेह होने से उसके पेंट के दाहिनी जेब की तलाषी लेने पर एक देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस मिले उक्त पिस्टल रखने के लायसेंस का पूछते आरोपी इरफान द्वारा नही होना बताया आरोपी का कृत्य आयुध अधि0 के अंतर्गत दंडनीय होने से उक्त देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस एएसआई सुभाष गिरी द्वारा जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया बाद संपूर्ण कार्यवाही कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।
ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा
4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु...
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार