ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

भाजपा मध्यप्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी

भोपाल। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बैठक के बाद जब राहुल गांधी ने यह दावा किया कि कर्नाटक में हमें 136 सीटें मिली हैं और हमने कर्नाटक में जो किया, वो हम मध्यप्रदेश में रिपीट कर रहे हैं। हमें मध्यप्रदेश में 150 से अधिक सीटें मिलेंगी।

शिवराजसिंह चौहान ने राहुल के बयान पर किया पलटवार बोले भाजपा मध्यप्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

मीडिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस पर सवाल किया तो उन्होंने राहुल गांधी के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। बीजेपी मध्यप्रदेश में 200 सीटें जीतने जा रही है। अब उनको ख्याली पुलाव पकाना है तो पकाते रहें।
इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी राहुल गांधी के बयान पर चुटकी ली है। श्री शर्मा ने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने में किसी का कुछ जाता नहीं है। राहुल गांधी कांग्रेस की चिंता करें। विधानसभा चुनाव में हम 200 पार के नारे को साकार करेंगे। 2023 में भाजपा इतिहास बनाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.