ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मंदसौर की संस्था के अध्यक्ष दिल्ली जंतर मंतर पर पहॅचे, प्रर्दशनकारी महिला पहलवानों के धरने मे हुए शामिल

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाला सामाजिक संगठन निडर युवा सेवा संस्था द्वारा दिल्ली जंतर मंतर मैं प्रोटेस्ट के लिए पहुंचकर महिला पहलवानों का समर्थन किया आरोपी बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होने तक महिला पहलवानों के समर्थन में निडर युवा सेवा संस्था टीम धरना स्थल पर महिला पहलवानों के साथ हैं। इस अवसर पर निडर युवा सेवा संस्था के अध्यक्ष शहजाद हुसैन ने पहलवानों से भी चर्चा कर उनके समर्थन की बात कही तथा मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हम निरंतर महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ाई कर रहे हैं। बच्चों और महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है कहीं मौकों पर न्याय पाने के लिए पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाता है। पुलिस द्वारा समय पर एफआईआर भी दर्ज नहीं की जाती है कहीं बार संस्था संगठन को आगे आना होता है उसके बाद ही पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज की जाती हैं। आज देश के नाम रोशन करने वाली महिलाओं पहलवानों को भी दिल्ली पुलिस द्वारा 8 घंटे थाने में बैठने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जाती है लेकिन आरोपी बृजभूषण जो कि एक दबंग सांसद है वह सत्ता पक्ष का होने के कारण उक्त आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है जिससे कि जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। जब तक बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा इस अवसर पर निडर युवा सेवा संस्था की टिम ने किसान संगठन और अन्य महिला संगठन तथा बजरंग पुनिया जितेंद्र कुमार साक्षी मलिक विनेश फोगाट तथा अन्य कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की गई और देश की प्रत्येक बहन बेटी और सामाजिक संगठन से अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा महिला पहलवानों के संघर्ष का समर्थन करें और न्याय के इस लड़ाई में हमारे देश की बहन बेटियों का सुरक्षित रखने का प्रण ले इस दौरान निडर टीम के सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.