ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा की विधायक श्री मारू ने बैठक में दिए निर्देश

कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे-श्री मारू

नीमच। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण में कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। सभी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। यह निर्देश विधायक अनिरुद्ध मारु ने गुरुवार को मनासा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण की विकासखंड स्तरीय तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीईओ डी.एस.मेश्राम व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

      बैठक में विधायक श्री मारू ने कहा,कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत गांव-गांव में शिविर आयोजित कर, इन शिविरों की तिथियों का ग्रामीण अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जावे, और ग्रामीणों से पात्र हितग्राहियों के योजनाओं के तहत आवेदन पत्र भरवाए जाएं। सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जावे। बैठक में तहसीलदार सुश्री श्रद्धातिवारी, सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, पंचायत सचिव, पटवारी ग्राम स्तरीय विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.