मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2023, एमपी बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा
Bhopal/मध्यप्रदेश की बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन की 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट अगले सप्ताह आ सकते हैं। पिछले साल 2022 में 18 फरवरी से 20 मार्च के बीच परीक्षाएं आयोजित की गई थी और 29 अप्रैल 2022 को रिजल्ट घोषित हो गया था। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि इस तारीख के आगे रिजल्ट नहीं जा पाएगा। इसके पहले ही घोषित किया जा सकता है। मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट एमपी बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन (mpbse) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर इसे देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट को ऑनलाइन करने का भी तेजी से काम चल रहा है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में करीब 19 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी हैं। उम्मीद की जा रही है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट अगले सप्ताह घोषित किया जा सकता है।