मंदसौर जिला प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा की किसान आंदोलन के समय भी विपक्षीय दलों द्वारा फैलाये गये दुष्प्रचार को भाजपा की ताकत ने नस्तेनाबुत किया, बोले संगठन सशक्त और मजबूत है
मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के मंदसौर जिला प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा की हम सभी के लिए यह गर्व की बात है की हमारे मंदसौर जिले के संगठन की सदैव चर्चा भोपाल कार्यालय तथा राष्ट्रीय कार्यालय में भी की जाती है और यह कहा जाता है कि मंदसौर जिला संगठनात्मक रूप से काफी सशक्त और मजबूत है। इस जिले से कई नेता संगठन के रूप में राष्ट्रीय एंव प्रादेशिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है। किसान आंदोलन के समय भी विपक्षीय दलों द्वारा फैलाये गये दुष्प्रचार को भाजपा संगठन की ताकत ने नस्तेनाबुत किया परिणाम जिले की 3 विधानसभा सीटों एंव 1 लोकसभा सीट पर भारी बहुमत से भाजपा विजय हुई है। वर्तमान में चारो विधानसभा की सीटें भाजपा के पास है। इस जिले के कार्यकर्ताओं के मन-मस्तिष्क में त्याग और तपस्या के भाव भरे हुए है। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होगें। बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के अन्तर्गत 86 प्रतिशत से अधिक का कार्य डिजिटल एंव फिजिकल रूप से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुआ है। हमें हमारे क्षेत्र के नवीन मतदाताओं से सम्पर्क साधना शुरू करना होगा। जिसका लाभ हमें विधानसभा चुनाव एंव आने वाले लोकसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा। आज देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जो निर्णय लिये जा रहे वह निर्णय वर्तमान के साथ भविष्य के 10 से 20 वर्षो को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगें। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश के प्रत्येक घर को लांभावित करेगी। हमें हमारी सोशल मीडिया टीम को एक्टिव और सतर्क रखना होगा। जिससे की हम अपनी केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पंहुचा सके और कांग्रेस सहित विपक्षीय दलो के दुष्प्रचार को रोक सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंच पर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, भाजपा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक गण मदनलाल राठौर, बाबुलाल चैहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, डॉ.सुषमा आर्य, मुकेश काला, भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना मंचस्थ थे। बैठक के पूर्व भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।