ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

ट्रेन के सामने कूदा एक परिवार, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत, ट्रेक से भागकर बालक ने बचाई अपनी जान

भोपाल। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक परिवार कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन के सामने कूद गया। पति-पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा ट्रेन को आते देख ट्रैक से भाग गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। खरगापुर थाने के ग्राम मातौल निवासी लक्ष्मण नामदेव ने अपने परिवार सहित आत्महत्या कर ली। घटना खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित डर्वी नाले के पास की बताई जा रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों ने शवों को देखा। इसकी सूचना खरगापुर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी नितेश जैन ने एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। एक शव के पास आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान लक्ष्मण नामदेव (50) निवासी मातोल के रूप में हुई। पूछताछ में लोगों ने बताया कि दो शव लक्ष्मण की पत्नी रजनी (45) और उसकी बेटी (13) के हैं। लक्ष्मण खेती करता था। पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला परिवार ट्रैक पर था तो कुछ ही दूरी पर एक महिला भी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि परिवार के साथ एक लड़का भी था। शायद वह लक्ष्मण नामदेव का बेटा है। ट्रेन के आते ही वह भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई। अब पुलिस बेटे से पूछताछ में जुटी है। लक्ष्मण के बेटे की उम्र 12-13 साल बताई जा रही है। सूचना मिलते ही खरगापुर थाना प्रभारी नीतेश जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कुछ ही देर में अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी यहां पहुुंच गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शवों का परीक्षण कराया। वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके पर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी नितेश जैन ने बताया कि इस घटना को एक महिला ने देखा है। उसके बताए अनुसार यह अपने बेटे को भी साथ लाए थे, लेकिन वह छूट कर भाग गया। बेटी ने भी खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह छूट नहीं सकी और उसकी भी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.