ब्रेकिंग
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर 1999... मंदसौर जिले में तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार पिपलिया मंडी पुलिस द्वारा जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व नकदी जब्त भानपुरा पुलिस की कार्रवाई- अवैध मछली पकड़ने, मारपीट और सट्टा लिखते आरोपी पर प्रकरण दर्ज मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, इंदौर संभागायुक्त सहित छह जिलों के... पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, इंदौर संभागायुक्त सहित छह जिलों के कलेक्टर बदले, IAS दिव्यांक सिंह को मंदसौर कलेक्टर बनाया गया

भोपाल। मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में इंदौर संभागायुक्त सहित छह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है।

इंदौर संभागायुक्त सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पदस्थ किया गया है। उनकी जगह भास्कर लाक्षाकार को इंदौर संभागायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा रही है।

यूसीसी के ड्राफ्ट और उसे लागू करने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले आईएएस अधिकारी अजय कटेसरिया को सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव पद से मुक्त कर रतलाम कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, कुमार पुरुषोत्तम को मंडी बोर्ड की जिम्मेदारी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव पदस्थ किया गया है।

संदीप यादव को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें केन-बेतवा-पार्वती-कालीसिंध परियोजना से जुड़े कार्यों का दायित्व भी सौंपा गया है। केसी गुप्ता को उद्यानिकी विभाग का नया दायित्व मिला है। प्रमुख सचिव मनीष सिंह को ऊर्जा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राघवेंद्र सिंह को वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वे पूर्व की तरह आनंद विभाग का काम भी संभालेंगे।

इन जिलों के कलेक्टर भी बदले

भास्कर लाक्षाकार को इंदौर संभागायुक्त बनाया गया है। अजय कटेसरिया को रतलाम कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। उज्जैन संभाग में अपर आयुक्त राजस्व रहे रत्नाकर झा अब अनूपपुर कलेक्टर होंगे। अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली को एप्को में कार्यपालन संचालक बनाया गया है।

शहडोल कलेक्टर केदार सिंह को अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह रतलाम की पूर्व कलेक्टर मिशा सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है।

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग का भी तबादला किया गया है। उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह नगरीय प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह IAS को मंदसौर कलेक्टर बनाया गया है।

आगर-मालवा कलेक्टर प्रीति यादव को औद्योगिक विकास निगम, इंदौर में कार्यकारी संचालक बनाया गया है। उनके स्थान पर डॉ. शेर सिंह मीना को आगर-मालवा कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. मीना इससे पहले सतना नगर पालिका में आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।

बतादें, इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक प्राथमिकताओं और महत्वपूर्ण सरकारी परियोजनाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ImageImageImageImage

Leave A Reply

Your email address will not be published.