मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 19 वर्षिय विकास लिख राहा था सट्टा अंक तो अवैध शराब बिक्री मे लिप्त पाए कई आरोपी पकड़ाए
Madhya Pardesh / मंदसौर। पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे नशा मुक्ती अभियान के तहत जिले के विभीन्न थानों मे अलग अलग मामलों के तहत पुलिस नें अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री तथा सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 7 सितंबर 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब एवं सट्टे से जुड़ी सामग्री जब्त की।
वायडीनगर थाना-
पुलिस ने कृषि उपज मंडी के पीछे मंदसौर क्षेत्र से सत्यनारायण उर्फ सत्तु पिता भूवान हाड़ा, उम्र 50 वर्ष, निवासी कल्पना नगर मंदसौर को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त की गई। इसी थाना क्षेत्र में भाई का ढाबा, कृषि उपज मंडी के पीछे से निलेश नाथ पिता कालूनाथ, उम्र 34 वर्ष, निवासी बालागंज मंदसौर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से भी 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
दलौदा थाना-
दलौदा पुलिस ने आम रोड के पास गोतम नगर से विकास पिता प्राकाश कैथवास, उम्र 19 वर्ष, निवासी शांति कॉलोनी दलौदा को सट्टा लिखते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से सट्टा लिखी पर्ची, चालू पेन और 370 रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दलौदा में कार्रवाई करते हुए पप्पू पंवार पिता नाथू पंवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी लखमाखेड़ी को 11 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब के साथ पकड़ा गया।
नाहरगढ़ थाना-
नाहरगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम कोयलाखेड़ा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 7 सितंबर 2026 को शाम 7.10 से 7.25 बजे के बीच की गई। पुलिस ने आरोपी प्रतापसिंह सोनधिया पिता मांगूसिंह सोनधिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी कोयलाखेड़ा, थाना नाहरगढ़ के कब्जे से 14 क्वार्टर देशी मसाला शराब विधिवत जब्त की। मामले में नाहरगढ़ थाना पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नाहरगढ़ पुलिस ने मित्रों के ढाबे के पास कार्रवाई करते हुए जुंझारलाल पिता पुरालाल सुर्यवंशीी, उम्र 43 वर्ष, निवासी खुटी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई।
सीतामऊ थाना-
ग्राम नागखजूरी में आरोपी कानसिंह उर्फ लालसिंह पिता भेरूसिंह, निवासी नागखजूरी को अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई।
सुवासरा थाना-
सुवासरा में पशु चिकित्सालय के पास पुलिस ने निर्मल डपकरा पिता राजेंद्र कुमार डपकरा, उम्र 33 वर्ष, निवासी हॉस्पिटल रोड सुवासरा को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 30 क्वार्टर देशी मसाला शराब जब्त की गई।
इसी थाना क्षेत्र में किशोरपुरा रोड, पीएम रूम के सामने कार्रवाई करते हुए विशाल पिता विकास बंगाली, उम्र 27 वर्ष, निवासी सुधामा नगर सुवासरा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 22 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई।
पुलिस द्वारा सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
