अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े, सुवासरा पुलिस की कार्रवाईःतीन अलग-अलग मामलों में 82 क्वार्टर देशी शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
Madhya Pardesh / मंदसौर। नशामुक्त अभियान के तहत जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे अपराधियो की धरपकड़ निरंत जारी है। अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुवासरा पुलिस ने 6 सितंबर 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 82 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
सुवासरा पुलिस कि पहली कार्रवाई- 31 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त
पहली कार्रवाई देवरिया विजय फंटा, चौमहेला-सुवासरा रोड पर की गई। पुलिस ने यहां अनिल कुमार पिता लक्ष्मीनारायण जायसवाल, उम्र 54 वर्ष, निवासी गरोठ रेलवे स्टेशन, ग्राम पावटी, थाना गरोठ को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 31 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। मामले में अपराध क्रमांक 258/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रआर 47 छत्तर सिंह देवड़ा की भूमिका रही।
सुवासरा पुलिस कि दूसरी कार्रवाई- 30 क्वार्टर देशी मसाला शराब बरामद
सुवासरा पुलिस कि दूसरी कार्रवाई कांटिया फंटा, बसई-सुवासरा रोड पर की गई। पुलिस ने रितिक पिता सिकन्दर भाटी, उम्र 23 वर्ष, निवासी सिखेड़ी, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से 30 क्वार्टर देशी मसाला शराब बरामद हुई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 259/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई उनि के. सिंह रावत द्वारा की गई।
सुवासरा पुलिस कि तीसरी कार्रवाई- 21 क्वार्टर शराब जब्त
तीसरी कार्रवाई आसपुरा-बैसई रोड के बीच गौशाला के पास की गई। पुलिस ने बंटू सिंह पिता लाल सिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी आसपुरा, थाना सुवासरा को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 14 क्वार्टर देशी प्लेन एवं 7 क्वार्टर देशी मसाला शराब, कुल 21 क्वार्टर बरामद किए गए। मामले में अपराध क्रमांक 260/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रआर 81 सुमित यादव की भूमिका रही।
कुल 82 क्वार्टर शराब जब्त
सुवासरा पुलिस द्वारा पुलिस की तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 82 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।