ब्रेकिंग
सागर में जहरीली शराब कांड के बीच आबकारी विभाग में फेरबदल, मंजूषा सोनी को विदेशी मदिरा भंडार के प्रभा... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस थाना वायडीनगर, दलौदा, अफजलपुर, नारायणगढ़, सीतामऊ और भानपुरा ... राजस्थान के 39 जिलों में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, 5,393 वार्डों में पार्षद चुनने क... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 19 वर्षिय विकास लिख राहा था सट्टा अंक तो अव... फीस वृद्धि के विरोध में मंदसौर स्थित लॉ कॉलेज के बाहर छात्रों का धरना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रम... अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े, सुवासरा पुलिस की कार्रवाईःतीन अलग-अलग मामलों में 82 क्वार्टर देशी श... अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ...

मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस थाना वायडीनगर, दलौदा, अफजलपुर, नारायणगढ़, सीतामऊ और भानपुरा पुलिस ने की कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Madhya Pardesh / मंदसौर। नशामुक्त अीिायान के तहत एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश मे जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हाथभट्टी की कच्ची शराब और देशी प्लेन शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।

वायडीनगर पुलिस
वायडीनगर थाना पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी रोड स्थित ग्रीड के पास कार्रवाई करते हुए पप्पूसिंह उर्फ पप्पू पिता गुमानसिंह राठौर, उम्र 36 वर्ष, निवासी इमामवाड़े के पास इंद्रा कॉलोनी, मंदसौर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब, जिसकी कीमत करीब 500 रुपये बताई गई है, जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 387/26, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दलौदा पुलिस की दो कार्रवाई
दलौदा थाना पुलिस ने उमाहेड़ा डेरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अंशु पिता दिनेश भाटी, उम्र 21 वर्ष, निवासी उमाहेड़ा डेरा को पकड़ा। उसके कब्जे से 46 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 350/26, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
दलौदा के इसी क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई में दिनेश पिता रामलाल बाछड़ा, उम्र 36 वर्ष, निवासी उमाहेड़ा डेरा के कब्जे से 13 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 352/26, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
दलोदा पुलिस ने वहीं, आधारी उर्फ निरधारी फांटा क्षेत्र में पुलिस ने सुषमा पति राधेश्याम बाछड़ा, उम्र 38 वर्ष, निवासी आधारी उर्फ निरधारी को 5 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब के साथ पकड़ा। प्रकरण क्रमांक 353/26, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।

अफजलपुर पुलिस की चार कार्रवाई
अफजलपुर थाना पुलिस ने ग्राम बाग्या क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की।
पहली कार्रवाई में मीनाक्षी पति जितेंद्र बाछड़ा, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बाग्या के कब्जे से 9 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। प्रकरण क्रमांक 230/26, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई में सुमित पिता जगदीश बाछड़ा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बाग्या के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब जब्त की गई। प्रकरण क्रमांक 231/26 दर्ज किया गया।
तीसरी कार्रवाई में आरोपी अवंताबाई पति भगवानलाल बाछड़ा, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम बाग्या के घर के सामने से 11 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 232/26 दर्ज किया गया।
चौथी कार्रवाई में राजकुमारी पति अरुण बाछड़ा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बाग्या के कब्जे से 12 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। प्रकरण क्रमांक 233/26, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया।

नारायणगढ़ पुलिस ने 20 क्वार्टर जब्त किए
नारायणगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम बादरी फंटा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भैरुसिंह पिता रामसिंह सौंधिया राजपूत, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम बादरी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 280/26, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम झारड़ा में एक आरोपी को 13 लीटर कच्ची हाथभट्टी महुआ शराब के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 8 सितंबर 2026 को भेरूबावजी मंदिर के पास, झारड़ा-गोपालपुरा रोड, ग्राम झारड़ा पर की गई। इस दौरान धुरीलाल पिता चतरा बंजारा, उम्र 54 वर्ष, निवासी हरनीखेड़ा के कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची हाथभट्टी महुआ शराब जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 279/26, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। मामले में पुलिस आरक्षक 825 कंवरलाल माली की भूमिका रही।

सीतामऊ पुलिस की कार्रवाई
सीतामऊ थाना पुलिस ने ग्राम सगोर के बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दशरथ पिता भग्गा नाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी सगोर को अवैध शराब के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से 19 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 485/26, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

भानपुरा पुलिस ने 8 लीटर कच्ची शराब जब्त की
भानपुरा थाना पुलिस ने नई आबादी ग्राम सानड़ा में किराना दुकान के पास कार्रवाई करते हुए दुर्गीबाई पति रामसिंह गुर्जर गायरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी नई आबादी सानड़ा के कब्जे से 8 लीटर हाथभट्टी की कच्ची देशी शराब जब्त की। पुलिस ने धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

गांधीसागर पुलिस ने 50 किलो अवैध मछली पकड़ी
गांधीसागर थाना पुलिस ने संकट मोचन बालाजी मंदिर के पास पुलिया, भानपुरा रोड, गांधीसागर नंबर-3 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दिनेश पिता बाबूलाल कहार, उम्र 28 वर्ष, निवासी कवला थाना भानपुरा को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से कुल 50 किलोग्राम मछली जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 65/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस एवं मत्स्य अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.