ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

दतिया में बवालः पथराव के बाद छोड़े गए आंसू गैस के गोले, 8 पुलिसकर्मी घायल-कलेक्टर

भोपाल/दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के कारण लगा जाम सुबह करीब 5 बजे तक जारी रहा, जिससे दतिया, झांसी, शिवपुरी और ग्वालियर सहित चार जिले प्रभावित हुए।

कलेक्टर ने कहा कि सबसे अधिक असर ग्वालियर क्षेत्र में देखने को मिला, जहां कई एम्बुलेंस भी जाम में फंस गईं। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाने का प्रयास किया। देर रात और सुबह करीब 4 बजे भी बातचीत की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।

प्रशासन के अनुसार, समझाइश के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया, जिसमें पुलिस के 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस के 3 से 4 वाहनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हुए।

कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने स्पष्ट किया कि पुलिस की ओर से लाठीचार्ज नहीं किया गया, बल्कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केवल आंसू गैस के गोले छोड़े गए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शनकारी कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेंगे तो प्रशासन आवश्यक कार्रवाई के लिए तैयार है।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है।

 

—————————————————————————————–

मध्य प्रदेश, दतिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों द्वारा पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किए जाने के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा यूज एंड थ्रो (इस्तेमाल करो और फेंको) की नीति पर काम करती है। उनका आरोप है कि पार्टी किसी भी नेता को इतना मजबूत नहीं होने देना चाहती कि वह भविष्य में पार्टी के लिए चुनौती बन सके।

प्रमोद तिवारी ने कहा, नरोत्तम मिश्रा लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं और प्रदेश के गृह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रहे। उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ रहा था। भाजपा की कार्यशैली ऐसी है कि वह किसी भी नेता को अत्यधिक प्रभावशाली नहीं बनने देना चाहती।

उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का विरोध प्रदर्शन भाजपा के भीतर बढ़ती असंतुष्टि का संकेत है।



दतिया उपचुनाव मे भजपा से टिकट कटने के बाद अपनी पहली प्रक्रिया देते हुए पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा

यह पार्टी का निर्णय है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा हो। —डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी वरिष्ठ भाजपा नेता

 

 


हर किसी को टिकट नहीं दिया जा सकता-मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर। दतिया की घटना पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, पार्टी के अंदर लोकतंत्र है और ठश्रच् कार्यकर्ता बहुत अनुशासित हैं। एक बार जब हम उनसे बैठकर बात करेंगे, तो सब साथ आ जाएंगे। मैं अभी कह सकता हूं कि आशुतोष तिवारी भारी अंतर से जीतेंगे।

नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों की नाराज़गी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, हम इसे संभाल लेंगे। यह हमारे लिए बहुत छोटी बात है। पार्टी सोच-समझकर फ़ैसले लेती है और इसीलिए हम बड़ी जीत हासिल करेंगे। नरोत्तम जी भी पार्टी के लिए काम करेंगे। मैं यह बात आज ही कह रहा हूं। वह पार्टी के अच्छे और वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। कई लोग चुनाव लड़ने की तैयारी करते हैं। विधानसभा की 230 सीटें हैं और लगभग 2,000 लोग टिकट की चाहत रख सकते हैं। लेकिन हर किसी को टिकट नहीं दिया जा सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.