ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल

पुलिस ने किसान के कुएं से मोटर और केबल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने किसानों के खेतों में स्थित कुओं से विद्युत मोटर और केबल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक विद्युत मोटर, 70 फीट केबल तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी (ग्रामीण) कीर्ति बघेल के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार 22-23 जून की दरमियानी रात फरियादी रुघनाथ सिंह निवासी अफजलपुर के खेत स्थित कुएं से विद्युत मोटर और केबल चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना अफजलपुर में अपराध क्रमांक 161/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अभिषेक और जहीर निवासी दलौदा बताए तथा चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी जहीर के कब्जे से करीब 11,500 रुपये मूल्य की 3 हॉर्स पावर की विद्युत मोटर एवं 70 फीट केबल बरामद की, जबकि आरोपी अभिषेक से घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (एमपी-14-जेडजी-0306) जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार मामले में फरार आरोपी सुमित निवासी दलौदा की तलाश जारी है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय एवं अफजलपुर थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.