ब्रेकिंग
विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के पलेवना गांव में झगड़ा छुड़ाने पर तलवार से हमला, तीन घायल; दो आरोपियों पर म... भगवान अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ की शाही पालकी में उमड़ा आस्था का सैलाब, झांकियों और नासिक ढोल ने मोहा म... नाग पंचमी पर उज्जैन स्थित बाबा नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिले उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में डॉ. नेहा एडवांस सोनोग्राफी सेंटर का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य... नाग पंचमी के पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में मंदसौर में रविवार शाम को भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए सिलाई-ब्यूटी पार्लर सहित चार प्रश... श्रावण उत्सव में भगवान शिव पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 16-17 अगस्त को पशुपतिनाथ मंदि...

पुलिस ने किसान के कुएं से मोटर और केबल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने किसानों के खेतों में स्थित कुओं से विद्युत मोटर और केबल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक विद्युत मोटर, 70 फीट केबल तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी (ग्रामीण) कीर्ति बघेल के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार 22-23 जून की दरमियानी रात फरियादी रुघनाथ सिंह निवासी अफजलपुर के खेत स्थित कुएं से विद्युत मोटर और केबल चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना अफजलपुर में अपराध क्रमांक 161/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अभिषेक और जहीर निवासी दलौदा बताए तथा चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी जहीर के कब्जे से करीब 11,500 रुपये मूल्य की 3 हॉर्स पावर की विद्युत मोटर एवं 70 फीट केबल बरामद की, जबकि आरोपी अभिषेक से घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (एमपी-14-जेडजी-0306) जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार मामले में फरार आरोपी सुमित निवासी दलौदा की तलाश जारी है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय एवं अफजलपुर थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.