ब्रेकिंग
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान- सीएम मोहन यादव मंदसौर में युवक की हत्या से फैली सनसनी,  हत्या कांड पर तनाव, रवि माली के परिजनों का गांधी चौराहा प्र... पुलिस ने किसान के कुएं से मोटर और केबल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों ने की भेंट रिश्वत लेने से पहले फरार हुआ पटवारी, लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया मध्यप्रदेश मे नगरीय निकाय चुनाव के लगभग 4 वर्ष पुर्ण, अध्यक्ष और पार्षदों का कार्यकाल जुलाई 27 तक का... लोकायुक्त का बड़ा ट्रैपर- आदिम जाति कल्याण विभाग नीमच के दो अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार मंदसौर में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.850 किलो ड्रग्स और केमिकल जब्त अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं ट्रेन में नशीली चाय पिलाकर यात्री को लूटने वाले आरोपी को 5 वर्ष का कारावास

मंदसौर में युवक की हत्या से फैली सनसनी,  हत्या कांड पर तनाव, रवि माली के परिजनों का गांधी चौराहा प्रदर्शन, एडिशनल एसपी की समझाइश के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर शहर के अभिनंदन नगर क्षेत्र में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल फैल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे अभिनंदन क्षेत्र स्थित सुंदरम वाटिका के पास, ढाबे के समीप कर्मचारी कॉलोनी में यह घटना हुई। अभिनंदन निवासी रवि माली फूल तोड़कर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया।

हमले में रवि माली गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

वहीं अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने रवि माली पर बेरहमी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस द्वारा—

  • घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
  • प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
  • शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है

 

 हत्या कांड पर तनाव, रवि माली के परिजनों का गांधी चौराहा प्रदर्शन

एक या अधिक लोग, रोड, सड़क और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

मंदसौर शहर के गांधी चौराहा क्षेत्र में रवि माली हत्याकांड के बाद माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। गुरुवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा देने की मांग उठाई। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के कथित अवैध मकानों को ध्वस्त करने (बुलडोजर कार्रवाई) की भी मांग की। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है, पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है।

👉 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडिशनल एसपी की समझाइश के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, रवि माली के परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना

फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

मंदसौर शहर में रवि माली हत्याकांड को लेकर शनिवार को गांधी चौराहे पर परिजनों और समाजजनों का विरोध-प्रदर्शन आखिरकार प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई तथा अन्य मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया और रवि माली का शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए।

प्रदर्शन के दौरान गांधी चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

पुलिस जांच तेजपुलिस ने बताया कि हत्याकांड की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर में बना हुआ है तनावपूर्ण माहौलरवि माली की हत्या के बाद शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, कानून अपने हाथ में नहीं लेने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। एक या अधिक लोग और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासा किए जाने की संभावना है।

👉 अगली अपडेट जल्द जारी की जाएगी…

Leave A Reply

Your email address will not be published.