ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...

दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी के बाद उसे पकड़ लिया गया।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, 7 नवंबर 2024 को भंडारी ब्रिज के पास एमआर-4 रोड पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शादाब खान को 105.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान सह-आरोपी के रूप में इमरान साकरिया का नाम सामने आया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी इमरान साकरिया पटेल प्रतिमा चौराहे के आसपास मौजूद है और शहर छोड़ने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखकर भागा, पीछा कर दबोचा

पुलिस टीम ने पटेल प्रतिमा चौराहे से मधुमिलन की ओर जाने वाले मार्ग पर निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगा। टीम ने तत्काल पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में कबूला अपराध

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी इमरान साकरिया के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले तथा मारपीट का एक मामला दर्ज है। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.