राहुल गांधी आज इंदौर में शाम 5.30 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद, पुनःलगभग 9 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगें
Madhya Pardesh / इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार, 19 सितंबर 2026 को इंदौर मे कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12.10 बजे दिल्ली से रवाना होकर करीब 1.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट से वे रेडिसन होटल के लिए रवाना होंगे और करीब 2.30 बजे होटल पहुंचने का कार्यक्रम है। शाम करीब 5.30 बजे आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंचेंग।
एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगवानी करेंगे। इसके बाद वे रेडिसन होटल में रुकेंगे। शाम करीब 5.30 बजे राहुल गांधी रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए मैदान, जिसे ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया गया है, में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर छात्रों के साथ संवाद प्रस्तावित है। राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ श्रृंखला का इंदौर कार्यक्रम देश में पांचवां आयोजन बताया जा रहा है। अभियान के तहत छात्रों को शिक्षा व्यवस्था और अपने भविष्य से जुड़े सवाल उठाने का मंच देने की बात कही गई है।
इंदौर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था
राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए इंदौर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम के दौरान शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन और भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश, पार्किंग, मेडिकल सुविधा और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल पर करीब ढाई घंटे रह सकते हैं। इसके बाद वे रात करीब 8 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और लगभग 9 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम है। यह प्राप्त जानकारी के आधार पर पुरा का प्रोग्राम है।