विपक्ष के नेताओं के प्रति सम्मान की भावना हो, भाषा ऐसी होगी तो ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगाः जीतू पटवारी
भोपाल/इंदौर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश में शिक्षा और सुरक्षा की सामूहिक जवाबदेही को लेकर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से पहले भी आग्रह किया था कि संवैधानिक पद पर बैठे राहुल गांधी जब इस विषय पर चर्चा करते हैं, तो इसका उद्देश्य देशहित और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़ा होता है। यह किसी की आलोचना करने का काम नहीं है।
पटवारी ने कहा कि यदि राजीव गांधी ने कुछ नहीं किया होता, तो आज लोगों की जेब में मोबाइल नहीं होता। मोबाइल तकनीक को लेकर राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी के बाप-दादा की देन नहीं है। उन्होंने इंदिरा गांधी के हरित क्रांति और दुग्ध क्रांति में योगदान का भी उल्लेख किया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के नेताओं और विपक्ष के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाषा ऐसी होगी तो ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा।