ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचकर तेजकुंवरबाई काश्... विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे...

सुनिल शर्मा को चोरी के मामले मे पुलिस द्वारा राजस्थान पहुंचकर हिरासत में लिया, मंदसौर के नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स चोरी कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज, स्मार्ट वॉच सहित कुल 83 हजार 500 रुपये की सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 8 जून को फरियादी पुनित गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नेहरू बस स्टैंड स्थित नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स में उनकी मोबाइल रिपेयरिंग एवं एसेसरीज की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर मोबाइल, नगदी, स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया। इसी दौरान कॉम्प्लेक्स की अन्य दुकानों में भी चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं।

मामले में थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 368/2026 धारा 331(4) एवं 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम फुटेज का विश्लेषण कर आरोपी के आने-जाने के मार्ग को ट्रैक किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के सांवरिया सेठ मंदिर के पास एक लॉज में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने राजस्थान पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद चोरी का सामान बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनिल शर्मा (19 वर्ष) निवासी ग्राम कुचड़ौद, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी नाबालिग अवस्था में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.