इंडिगो एयरलाईन में नौकरी लगने के नाम पर लाखों की धोखाधडी, आरोपी द्वारा एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के लिय दिल्ली में प्रशिक्षण संस्था संचालित की जा रही
Madhya Pardesh / मंदसौर। घटना का विवरणः- 18 जुन 25 को थाना वायडी नगर पर आवेदक विक्की पिता ओमप्रकाश चौहान निवासी किटियानी मंदसौर द्वारा अनावेदक राहुल पिता राकेश जोशी निवासी रेहटगाव जिला हरदा के विरूद्ध आनलाईन एविएशन प्रशिक्षण करवाने तथा इंडिगो एयरवेज में नौकरी लगने के फर्जी दस्तावेज भेजने तथा धोखाधडी कर लगभग आठ लाख ठगने का आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पत्र की जाच पश्चात दिनांक 16-07-25 को आरोपी राहुल जोशी के विरूद्ध अपराध क्र. 290/25 धारा 318(4),338,336(3),340(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान इंडिगो एयरलाईन्स से जानकारी प्राप्त करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी राहुल जोशी द्वारा तीन अलग-अलग छात्रों से एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का कहकर उनको आनलाईन प्रशिक्षण करवाया तथा इंडिगो एयरवेज में नौकरी के फर्जी दस्तावेज छात्रों की ई-मेल पर भेजकर उनसे करीब 08 लाख रूपयों की धोखाधडी कर प्राधिकृत दस्तावेजों की कूटरचना की गई है। अपराध का तरीकाः-आरोपी राहुल जोशी की तलाश कर उसको गिरफ्तार किया गया, आरोपी राहुल जोशी ने पूछताछ बताया कि उसकी दोस्ती मुरादबास नूह हरियाणा के रहने वाले मोहम्मद इजहार पिता असर खान से हुई थी जो दिल्ली में एविएशन प्रशिक्षण संस्था चलाता था और एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर छात्रों से रूपये लेकर धोखाधडी करता था आरोपी राहुल जोशी ने मोहम्मद इजहार के साथ मिलकर षणयंत्र रचकर उसके परिचित तीन छात्रों से प्राप्त रूपयों में से कमीशन काटकर सीधे मोहम्मद इजहार पिता असर खान मेवाती निवासी मुरादबास जिला नूह मेवात हरियाणा को दिये है और यह भी बताया कि मोहम्मद इजहार द्वारा ही छात्रों को एविएशन का आनलाईन प्रशिक्षण करवाया जाकर इंडिगो एयरवेज में नौकरी के दस्तावेज छात्रों को ई-मेल किये गये है।
अपराध की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा आरोपी मोहम्मद इजहार की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी वायडी नगर तथा सायबर सेल को निर्देशित किया गया। आरोपी मोहम्मद इजहार का निवास स्थान जिला नूह मेवात हरियाणा का होकर विभिन्न तरह के आनलाईन ठगी के अपराधों के लिये देश में कुख्यात होने के कारण टीम को अथक प्रयास व मेहनत करना पडी, लगातार प्रयासो से टीम ने अंततः सायबर सेल के तकनीकि विश्लेषण व जमीनी पुलिसिंग के आधार पर आरोपी मोहम्मद इजहार पिता असर खान जाति मेवाती निवासी ग्राम मुरादबास जिला नूह मेवात हरियाणा को दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के भरथल से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई। आरोपी से अपराध के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
निरी. शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी वायडी नगर मंदसौर, उनि विनय बुंदेला थाना वायडी नगर मंदसौर, उनि रितेश नागर प्रभारी सायबर सेल मंदसौर, प्रआर मंगल सिंह थाना वायडी नगर, प्रआर आशीष बैरागी सायबर सेल मंदसौर, प्रआर दशरथ मालवीय थाना गरोठ, प्रआर मुजफ्फरउद्दीन सायबर सेल मंदसौर तथा आर. मनीष बघेल सायबर सेल मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा।