कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ देश बचाओ,महात्मा गांधी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगा कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकरआक्रोश व्यक्त किया गया ।
Madhya Pardesh / मन्दसौर। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म कर नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) करने के प्रस्ताव के विरोध में जिला कांग्रेस मंदसौर कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ देश बचाओ,महात्मा गांधी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगा कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकरआक्रोश व्यक्त किया गया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गांधी चौराहे से एक पैदल मार्च निकला जो जिला हॉस्पिटल रोड, सरदार पटेल चौराहा होते हुए पुनः गांधी चौराहा पहुंचा। गांधी चौराहा पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इसी दौरान सरदार पटेल व महात्मा गांधी की मूर्तियों पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में माल्यार्पण भी किया ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश में लागू किया गया महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कानून था। इस कानून ने करोड़ों ग्रामीण गरीबों, किसानों, श्रमिकों और भूमिहीन परिवारों को हर वर्ष रोजगार का कानूनी अधिकार देकर उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की। मनरेगा ने न केवल ग्रामीण बेरोजगारी को कम किया, बल्कि पलायन रोकने और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई हे।
श्री गुर्जर ने कहा कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि योजना की मूल भावना को कमजोर करने की साजिश है और जिला कांग्रेस कमेटी पूरे जिले में ब्लॉको व अनुषंगी संगठनों के माध्यम से शहर से लेकर गांव तक विरोध प्रदर्शन करेगी ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री इष्टा भाचावत सहित अनेको कांग्रेस पदाधिकारी कार्यक्रता उपस्थित थे ।