भोपाल। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मुरूगन ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को समय-सीमा में क्रियान्वित कर रही है। मध्यप्रदेश विकास का केन्द्र बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश का नक्सल मुक्त होना बड़ी उपलब्धि है।
यह गर्व का विषय है कि कई राज्य मध्यप्रदेश में लागू नवाचारों का अनुसरण कर रहे हैं। कार्यक्रम को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू ने भी संबोधित किया।