ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

खेत हांकने के विवाद को लेकर बेसबॉल से मारपीट कर गंभीर चोट पहुॅचाने वाले कंजार्डा, तहसील मनासा के 02 आरोपीगण को 01-01 वर्ष का कारावास

नीमच। मध्यप्रदेश, मनासा। सक्षम नरूला, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा के द्वारा खेत हांकने के विवाद को लेकर फरियादी के साथ बेसबॉल से मारपीट कर गंभीर चोट पहुॅचाने वाले 02 आरोपीगण (1) पंकज पिता बाबूलाल धाकड़, उम्र-26 तथा (2) मनोहर पिता झमकलाल धाकड, उम्र-34 वर्ष, दोनों निवासी-ग्राम कंजार्डा, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 325/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के कारावास व 2000-2000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं रमेश नावड़े द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना वर्ष 2016 की हैं। फरियादी बाबूलाल तथा आरोपीगण के मध्य खेत का विवाद चला आ रहा हैं। इसी विवाद को लेकर दिनांक 04.07.2016 को शाम के लगभग 5ः30 बजे आरोपीगण फरियादी के ग्राम कंजार्डा स्थित घर के बाहर पहुंचे तथा फरियादी को घर से बाहर बुलाया और खेत हांकने की बात को लेकर विवाद करते हुए उसके साथ लात-घुसों व बेसबॉल से मारपीट करने लगे, जिस कारण उसे गंभीर चोटे आई। आस-पास रहने वाले लोगो ने बीच-बचाव कर फरियादी को बचाया। फरियादी द्वारा घटना की रिपोर्ट मनासा थाना पर की गई, जिसके पश्चात् फरियादी का मेडिकल किये जाने के पश्चात् आवश्यक विवेचना के उपरांत अभियोग-पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी, चश्मदीद साक्षी सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.