ब्रेकिंग
नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर ... सेवा संकल्प यात्रा का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया स्वागत, दलौदा-धुंधड़का में जनप्रतिनिधियों और ... पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी तेजः 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर की जांच, जिलों को तय तारीख पर भोपाल बुलाया बालाघाट में राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन और ... मंदसौर मे दो न्यायाधीशों की कार्यशैली के विरोध में अभिभाषक अपने कार्य से गुरूवार को विरक्त रहे, आगे ... राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का निशाना गांधी जयंती पूर्व दिवस पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, दिलाई स्वच्छता की ... मंदसौर में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 19 क्वार्टर देशी शराब जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आबक... एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन रसोइया महासंघ की चूल्हा बंद हड़ताल से मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित पुर्व मुख्यमंत्री ने मध्यपन्रदे...

मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली जिम्मेदारी

Madhya Pardesh/ मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि के रूप में बदलाव किया गया है। विधायक विपिन जैन ने अपने आधे कार्यकाल (ढाई वर्ष) के लिए मनोहर नाहटा के स्थान पर जितेंद्र गुगर (पिता शंकरलाल गुगर) को जिला चिकित्सालय का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

मनोहर नाहटा ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला चिकित्सालय में कथित अनियमितताओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों को कई पत्र प्रेषित किए थे। इन पत्रों में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से वर्ष 2024 में हुई विभिन्न निविदाओं, हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी सर्विस, मरीजों के भोजन के लिए मॉड्यूलर किचन संचालन तथा मेनपावर सेवाओं से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई गई थी। उन्होंने निविदा प्रक्रिया और शर्तों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े किए थे।

अब विधायक विपिन जैन ने जिला चिकित्सालय में विधायक प्रतिनिधि की नई जिम्मेदारी जितेंद्र गुगर को सौंपी है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की समस्याओं के समाधान, स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर समन्वय तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जितेंद्र गुगर की नियुक्ति के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।

जिला चिकित्सालय मंदसौर मे विधायक प्रतिनिधी बदलने को लेकर हमारे प्रतिनिधी द्वारा विधायक श्री जैन से सम्पर्क करना चाहा लेकिन उनसे सम्पर्क नही हो जाया। जनचर्चा है की जिला चिकित्सालय मे मनोहर नाहटा ने जो कार्य किया उससे भी ज्यादा अच्छा कार्य नविन विधायक प्रतिनिधी जितेंद्र गुगर करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.