मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में भीषण सड़क हादसा, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख, सीएम ने की मदद की घोषणा की, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश
भोपाल। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे मे पिकअप वाहन पलटा जिसमे 14 लोगों की मौत हो गई, 21 घायल है। राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख, सीएम ने की मदद की घोषणा की, प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4… 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बड़झर घाट में बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 21 घायल हो गए। रात में पुलिस तक जानकारी विलंब से पहुंची। इसी के चलते लगभग डेढ़ घंटे तक घायल मौके पर ही तड़पते रहे। पिकअप वाहन 20 फीट नीचे खेत में जाकर पलट गया। हादसे में एक ही गांव के 11 लोगों की जान गई है। घायलों में से एक की हालत ज्यादा गंभीर हो गई उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
