ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

डा. शाह ने खेत से ही कमिश्नर इंदौर संभाग से फोन पर चर्चाकर फसल नुकसानी की मुआवजा राशि शीघ्रताशीघ्र दिलाने को कहा

भोपाल। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह खंडवा जिले में गत दिवस हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का बुधवार को ओलापीडित किसानों के खेतों में जाकर मौका मुआयना किया। मंत्री डा. शाह ने हरसूद तहसील के ग्राम देवल्दी में किसान राधेश्याम एवं श्रीमती लता बाई एवं सड़ियापानी में किसान संतोष राजपूत के खेतों का निरीक्षण किया। मंत्री डॉ. शाह ने मोटर सायकिल से पहुंचविहिन खेतों में जाकर फसल नुकसानी का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ओला प्रभावित फसलों के नुकसान के बारे में किसानों से जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनीं। डॉ. शाह ने तहसीलदार को निर्देश दिये कि जिन किसानों की फसलों का नुकसान 50 प्रतिशत से अधिक है, उन्हें 100 प्रतिशत नुकसान मानकर मुआवजा राशि दिलाने की कार्यवाही करें। डा. शाह ने खेत से ही कमिश्नर इंदौर संभाग से फोन पर चर्चाकर फसल नुकसानी की मुआवजा राशि शीघ्रताशीघ्र दिलाने को कहा। साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीडित किसानों को राहत राशि का भुगतान तत्परतापूर्वक करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हरसूद मुकेश काशिव व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.