ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

चोरी गये एम्पलीफायर एवं अन्य सामग्री बरामद आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। मंदसौर,मध्यप्रदेश, अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शीघ्र पतारसी हेतु विशेष कार्ययोजना बनाकर निराकरण करने हेतु जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलकी द्वारा किया जा रहा है। उक्त के अनुकम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणगढ अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में थाना नारायणगढ की टीम द्वारा 26.02.2024 को अज्ञात बदमाशों द्वारा कस्बा नारायणगढ में स्थित राम टावर के नीचे स्थित कमरे में रखें साउण्ड सिस्टम एवं अन्य यंत्रों को चोरी के संबंध में मशरूका जप्त कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- 28.02.24 को फरियादी राज पाटीदार निवासी नारायणगढ द्वारा थाना नारायणढ पर इस आशय की रिपोर्ट की थी की कस्बा नारायणगढ में गोपाल मंदिर के पीछे बने कमरे में रखे साउण्ड सिस्टम एम्पलीफायर एवं अन्य यंत्र मय सम्पूर्ण युनिट करीब 1,04,760/- रूपये कीमत अज्ञात बदमाशों द्वारा ताला तोडकर चुरा कर ले गये जिस पर से थाना नारायणगढ पर अपराध कमांक 44/24 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।
कृत कार्यवाही :- मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस
मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी द्वारा थाना प्रभारी नारायणगढ अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में थाना नारायणगढ की टीम गठित कर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी का अवलोकन किया गया जिसमें 26.02.24 को घटना स्थल पर रात्रि में 11ः00 से 11ः30 बजे एक सफेद रंग की मारूति स्वीफ्ट वीडीआई कार घटना स्थल पर रूकना और 15 मिनिट में ताला तोडकर सामान ले जाना
दर्शित हुआ। इस संबंध में रूट के सम्पूर्ण सीसीटीवी फुटेजों को देखा गया जो की कार घटना कारित करने के बाद नारायणगढ से गुडभेली होते हुए पिपलियामंडी की तरफ जाना दर्शित हुई। आरोपियों द्वारा कार को घटना कारित करते समय साईड में लगाने के कारण उनके चेहरे सीसीटीवी में कैद ना होने के कारण मात्र बिना नंबर की स्वीफ्ट वीडीआई के आधार पर आरोपियों एवं कार की मुखबिर तंत्र के माध्यम से पतारसी करते कार की शिनाख्त की गई एवं इस संबंध में मुखबिर तंत्र के माध्यम से उक्त कार की पतारसी करने के प्रयास किये गये जो कि
उक्त कार आरोपी घनश्याम पिता समरथ चौहान बावरी उम्र 22 वर्ष निवासी पिपलिया पंथ पिपलियामंडी की होना पाई गई जिसे तत्काल दबिश देकर गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक आर जे 06 सीबी 0250 को जप्त किया गया साथ ही चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उक्त घटना उसने समरथ मेघवाल निवासी बरखेडा वीरपुरिया द्वारा कारित की गई थी। आरोपीगण पूर्व से डीजे संचालन का कार्य करता था जिन्हे यह मालुम था की उक्त साउण्ड सिस्टम बंद अवस्था में गोपाल मंदिर के पीछे बंद कमरे में पड़ा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी घनश्याम उर्फ गन्ना पिता समरथ बावरी उम्र 22 साल निवासी पिपलिया पंथ पिपलियामंडी

फरार आरोपी :- शांतिलाल मेघवाल निवासी बरखेडा वीरपुरिया

सराहनीय कार्य :- निरी. अनिल रघुवंशी था०प्र० नारायणगढ, उनि राजु अहिरवार, प्रआर आशिष बैरागी सायबर सेल मंदसौर, आर. चालक हुकुमसिंह, आर उदलसिंह, आर संजय, आर हैप्पीसिंह एवं आर शैलेन्द्र सिंह थाना पिपलियामंडी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.