ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...

लोकसभा चुनाव 2024-स्पेशल पुलिस अधिकारी की नियुक्ति का प्रस्ताव

लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारी के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बुधवार को निर्वाचन सदन भोपाल से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ चर्चा की।

इस दौरान श्री राजन ने कहा कि 1500 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र बनाए जाने का जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त हुए लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में निराकरण करें। मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो। मृत व दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाता ना हो, यह सुनिश्चित कराएं। सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों का भ्रमण करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों में तेजी लाएं। श्री राजन ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने अभियान चलाएं।

इन बिंदुओं पर की चर्चा

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों के सहायक मतदान केंद्र बनाये जाने की कार्यवाही, मतगणना स्थल के प्रस्ताव की तैयारी का विवरण, स्पेशल एज्युकेटिव मजिस्ट्रेट की शक्तियां दिए जाने का प्रस्ताव, फॉर्म 6, 7, 8 के प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण, मतदाता फोटो पहचान-पत्रों का वितरण, विभिन्न नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां, निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था, मतदान दल / मतगणना दल का गठन एवं प्रशिक्षण दिनांक का निर्धारण, मतदान केंद्र की तैयारी, वल्नरेबिलिटी मैपिंग,स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निर्धारण, एफएसटी, एसएसटी और वीएसटी दलों का गठन, नाकों का निर्धारण, इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग, रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर सूचना केंद्र की स्थापना, सम्पत्ति विरुपण दल का गठन, सहायक व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति, रूट चार्ट का निर्धारण, स्पेशल पुलिस अधिकारी की नियुक्ति का प्रस्ताव, काउंटिंग टेबल का निर्धारण सहित निर्वाचन से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह, तरूण राठी और बसंत कुर्रे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.