ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

पीएम किसान निधि की 16वीं किस्त, 28 फरवरी को खाते …चेक करे

भोपाल। सरकार हर 4 महीने में एक किस्त जारी करती है। पिछली बार 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी हुई थी। वहीं, कल 28 फरवरी 2024 (बुधवार) को सरकार 16वीं किस्त जारी करेगी। इस योजना का लाभ देश के सभी किसानों को मिलता है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अगर आप लाभार्थी हैं तो आपको लिए खुशखबरी हैं. लंबे वक्त से 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को जल्द ही खाते 2000-2000 रुपये प्राप्त होने वाले हैं, कल यानी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी देशभर के करोड़ों किसानों के अकाउंट में 16वीं किस्त के पैसे डायरेक्ट बेनिफिट के जरिए ट्रांसफर करेंगे, इसकी जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई है. हम आपको बता रहे हैं कि किन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत गरीब किसान परिवार को केंद्र सरकार हर साल 6000 रुपये खाते में ट्रांसफर करती है। यह पैसे हर साल कुल तीन किस्तों में ट्रांसफर किए जाते हैं. मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की थी। अब तक इस योजना के तहत कुल 2000-2000 रुपये की 15 किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। कल यानी 28 फरवरी को योजना की 16 वीं किस्त 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खाते में सरकार 16वीं किस्त जारी करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.