ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का बैंक खाता आयकर विभाग ने फ्रीज किया, कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता मे दी जानकारी

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आयकर विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी में शुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया है कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को आयकर विभाग ने फ्रीज कर दिया है। आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ की वसूली निकाली है। यह मामला तब किया गया है जब उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को चुनावी बॉण्ड को असंवैधानिक करार दिया है।

यह लोकतंत्र पर तालाबंदी है
अजय माकन ने इस मामले पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि “आप लोगों को जानकार हैरानी होगी कि हिंदुस्तान के अंदर लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो गया है। हमें परसों यह जानकारी मिली है कि जो चेक हम जारी कर रहे हैं, उन्हें बैंक स्वीकार नहीं कर रहा। हमने जब इसकी छानबीन की तो हमें बताया गया कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सभी खातों को फ्रीज कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के खातों पर तालाबंदी, लोकतंत्र पर तालाबंदी है।”

कांग्रेस के बैंक खातों को क्यों सील किया गया? – click her

Leave A Reply

Your email address will not be published.