ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...

CPCT रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा की तारीख, मध्य प्रदेश में सीपीसीटी स्कोरकार्ड हर प्रकार की नौकरी के लिए अनिवार्य

Government of Madhya Pradesh द्वारा आयोजित Computer Proficiency Certification Test (CPCT) के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि सीपीसीटी स्कोरकार्ड के बिना मध्य प्रदेश में नियमित एवं संविदा नियुक्ति भी प्राप्त नहीं होती। इसलिए मध्य प्रदेश में सीपीसीटी स्कोरकार्ड हर प्रकार की नौकरी के लिए अनिवार्य है।

मध्य प्रदेश CPCT रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा की तारीख

मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश शासन द्वारा सरकारी रोजगार हेतु अनिवार्य कंप्यूटर दक्षता अथवा कौशल प्रमाणीकरण हेतु परीक्षा का आयोजन दिनांक 15 से 17 मार्च 2024 तक किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दिनांक 16 फरवरी से प्रारंभ हो गई है और ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 25 फरवरी 2024 है। आवेदन पत्र में संशोधन करने का अवसर दिनांक 27 से 29 फरवरी तक दिया जाएगा।
  • MPCPCT EXAM – नियम एवं निर्देश

    • CPCT परीक्षा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, सतना में आयोजित की जाएगी।
    • CPCT नियम पुस्तिका में आवेदन फॉर्म में सुधार हेतु नियम उपलब्ध कराए गए हैं।
    • CPCT नियम पुस्तिका में निशक्तजनों से संबंधित नियम उपलब्ध कराये गए हैं तथा लेखक की सुविधा हेतु आवेदन का प्रारूप CPCT पोर्टल पर उपलब्ध है।
    • CPCT परीक्षा सम्बन्धी समस्त जानकारी विवरण एवं नियम पुस्तिका तथा आगामी परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर CPCT पोर्टल (www.cpct.mp.gov.in) पर उपलब्ध है।
    • मूल (Original) फोटोयुक्त पहचान पत्र लाने पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। • अभ्यर्थी को दोनों अनुभाग (कम्प्यूटर एवं टाइपिंग) में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
    • CPCT परीक्षा का संचालन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान परीक्षा कराने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा।
    • परीक्षा एवं पंजीयन की सुविधा अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों भाषा में उपलब्ध होगी। आवेदकों को परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन ही भरने होंगे। आवेदक अपना पंजीयन MP-Online के Kiosks से भी कर सकते हैं। #Copy

Leave A Reply

Your email address will not be published.