बेला एस्टेट में 728 मतदाताओं के नाम हटने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- दशकों से रह रहे लोगों के नाम एसआईआर् के बाद वोटर लिस्ट से हटे; चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के यमुना किनारे स्थित बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया कि बेला एस्टेट में रहने वाले 728 लोगों में से 727 लोगों के नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नहीं रहे।
राहुल गांधी के अनुसार, यहां रहने वाले कई लोग दशकों से क्षेत्र में रह रहे हैं और उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव तथा 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान किया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में उनके मकान तोड़े गए, लेकिन लोग क्षेत्र छोड़कर नहीं गए और वहीं रह रहे हैं।
राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने बेला एस्टेट पहुंचकर वहां रहने वाले लोगों से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने एसडीएम से फोन पर भी इस मुद्दे पर बात करने का दावा किया। राहुल गांधी ने कहा कि मकान का होना या न होना मताधिकार से अलग विषय है और बेघर लोगों के लिए मतदाता सूची में ‘हाउस नंबर 0’ का प्रावधान होने की बात चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ाानेश कुमार द्वारा कही गई थी।
राहुल गांधी ने इस मामले में चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे ‘वोट चोरी का तरीका’ बताया और कहा कि जिन लोगों के पास पहले से कम संसाधन हैं, उनसे उनका मतदान का अधिकार छीना जा रहा है।