ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

कार से टक्कर मारने वाली महिला को 06 माह का कारावास

नीमच। मध्यप्रदेश, सुश्री संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा तेजगती से लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुवे टक्कर मारकर एक्टीवा चालक को गंभीर चोट पँहुचाने वाली महिला आरोपिया संगीता पति प्रहलाद पाटीदार, आयु-42 वर्ष, निवासी-24, बंगला नंबर 58, जिला-नीमच को धारा 338 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06 माह के कारावास व 1000रू. अर्थदण्ड, धारा 337 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03 माह के कारावास व 500रू. अर्थदण्ड तथा धारा धारा 279 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03 माह के कारावास व 500रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना दिनांक 01 अक्टूबर 2018 सुबह के लगभग 10ः30 बजे कमल चौक, नीमच की हैं। घटना दिनांक को फरियादीया चांदना अजमेरा उसके पति सुशील अजमेरा के साथ एक्टीवा वाहन से पुस्तक बाजार से सब्जी मंडी की तरफ जा रहे थे, कि पिछे से आरोपीया ने उसकी वेगनार कार को तजगती व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुवे फरियादीगण की एक्टीवा को टक्कर मार दी, जिस कारण दोनो गिर गये व दोनो को चोटे आई तथा सुशील की पसलीयों में फ्रैक्चर हो गया था। फरियादीया द्वारा कार चालक के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख कराई गई। विवेचना के दौरान कार चालक का पता लगाकर शेष आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अभियोजन द्वारा न्यायालय के समक्ष विचारण के दौरान दोनो आहतगण, चश्मदीद साक्षीगण तथा शेष सभी महत्वपूर्ण साक्षीयों के बयान कराकर आरोपीया के अपराध को प्रमाणित कराते हुवे उसको कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीया उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.