ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े, सुवासरा पुलिस की कार्रवाईःतीन अलग-अलग मामलों में 82 क्वार्टर देशी श... अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल

साइबर ठगी के मामलों में दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने धोखेबाजों के खिलाफ एक रेड अलर्ट जारी कर मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को चेताया *401# डायल नही करे वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

नई दिल्ली। देशभर में साइबर ठगी के मामलों में काफी तेजी से बढ़ रहे है। धोखेबाजों के खिलाफ दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने एक रेड अलर्ट जारी की है। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने धोखेबाजों के खिलाफ एक रेड अलर्ट जारी की है। डीओटी ने बताया कि जो खुद को दूरसंचार कंपनियों के तकनीकी कर्मचारी बताते हैं। मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं से किसी समस्या को ठीक करने के लिए *401# डायल करने और उसके बाद एक मोबाइल नंबर डायल करने वालों के खिलाफ चेतावनी जारी की है। बीते कुछ समय से इस प्रकार की बड़ी संख्या में शिकायत सामने आई है। जालसाज फोन करके कहते हैं कि ग्राहक के सिम कार्ड में कोई समस्या है या नेटवर्क या सेवा की गुणवत्ता से संबंधित कुछ समस्या है और समस्या को ठीक करने के लिए उन्हें एक विशिष्ट कोड डायल करना होगा। यह कोड आमतौर पर*401# से शुरू होता है और उसके बाद एक मोबाइल नंबर आता है।

वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

अगर कोई यह नंबर डायल करता है तो उनके मोबाइल नंबर पर बिना शर्त कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो जाती है। इसके बाद सभी आने वाली कॉल आदि धोखेबाज के मोबाइल नंबर पर भेज दी जाती हैं। इसके बाद जालसाज को सभी इनकमिंग कॉल मिल जाती है। इसके जरिए वह बैंक खाता नंबर और पासवर्ड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है, जिसका उपयोग धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.