ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

नाबालिग को बहला फूसला कर ले जा कर दुष्कर्म करने के अपराध में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर, विषेष न्यायधीष पॉक्सो एक्ट मंदसौर द्वारा आरोपी विशाल पिता मुकंदलाल सौलंकी, उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रठाना, जिला मंदसौर को नाबालिग को बहला फूसला कर ले जाकर दुषकर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा घटना के संबंध में बताया कि 10.08.2022 को फरियादी ने 06.11.2022 को अपनी नाबालिग लड़की आयु 12 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहलाफूसला कर लेे जाने के संबंध में थाना अफजलपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी उक्त रिपोर्ट पर से थाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 388/2022, धारा 363 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। अपराध की विवेचना के दौरान 08.11.2022 को सायला सर्कल, सायला थाना जिला सुरेंद्र नगर गुजरात से आरोपी विशाल पिता मुकंदलाल सौलंकी, उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रठाना, थाना-अफजलपुर के कब्जे से पीडिता को बरामद किया गया। पीडिता पुछताछ करने पर उसके बताया कि मेरे माता-पिता की अनुपस्थिति में उसके घर आकर आरोपी उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया था एवं 06.11.2022 को मैं जब घर पर अकेली थी तब आरोपी उसे बहलाफूसला कर मोटरसाईकिल बिठाकर उसके गांव रठाना ले गया और वहां पर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया फिर वहां से उसकों गुजरात ले गया। पुलिस द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।
विचारण के दौरान प्रकरण में न्यायालय के समक्ष अभियोजन अधिकारी द्वारा रखे गये तथ्यो व तर्काे से सहमत होकर साक्ष्य के आधार पर न्यायालय द्वारा आरोपी विशाल को दोषसिद्ध किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.