ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

अनुसूचित जाति और जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास एप्लाई सहायता योजना के आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि, हितग्राही पोर्टल पर 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन, संभागीय जनसंपर्क कार्यालय भोपाल द्वारा बताया गया कि, शैक्षणिक 2023-24 के लिए MPTAA SC पोर्टल पर अनुसूचित जाति और जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास एप्लाई एवं डाटा अपलोड के लिए पूर्व में निर्धारित तिथि 31 दिसंबर 2023 से बढा़कर 31 जनवरी 2024 कर दी गई है। संस्था में अध्ययनरत कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति आवेदन से वंचित न रहे और अंतिम तिथि तक सभी विद्यार्थी डाटा अपलोड करें।
भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय जबलपुर द्वारा संचालित बीड़ी श्रमिकों के अध्ययनरत बालक/बालिकाओं के लिये नेशनल स्कारलशिप पोर्टल (NSP) पर छात्रवृति का लाभ लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 तक कर दी गयी है। हितग्राही पोर्टल पर 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते है।
प्राचार्य, शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, भोपाल श्रीकांत गोलाईत ने बताया कि विमानपत्तन प्राधिकरण भोपाल में शिक्षुता प्रशिक्षण हेतु रिक्तिया प्रकाशित की गई है। जिसकी अंतिम तिथि 25 जनवरी 2024 सांय 5.30 तक रहेगी।

 
Leave A Reply

Your email address will not be published.