ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम 12 जनवरी को नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम में युवा उत्सव के अवसर पर 12 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने के लिये सुझाव दिये और कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बनाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

उल्लेखनीय है कि युवा दिवस पूरे देश में मनाया जायेगा। राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम पूरे देश में प्रसारित होगा।

राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने युवा उत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा का प्रस्तुतिकरण किया।

कार्यक्रम में ओलम्पिक, एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में युवा कलाकार कत्थक नृत्य, लोक-गीत और लोक-नृत्य की प्रस्तुति देंगे। युवा दिवस पर 144 सदस्यीय दल माँ तुझे सलाम योजना के अंतर्गत एकता नगरी केवड़िया के लिये रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दल से सौजन्य भेंट कर उन्हें रवाना करेंगे। राष्ट्रीय युवा उत्सव का सीधा प्रसारण नासिक से किया जायेगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज, सचिव खेल पी. नरहरि, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.