ब्रेकिंग
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...

भाटखेड़ी बुजुर्ग में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर संपन्न, हितग्राहियों को लाभ पत्र वितरित – लाभार्थियों ने साझा किये अपने अनुभव

नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच जिले के विधानसभा क्षेत्र नीमच जावद मनासा में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन प्रारंभ हो गया है यह यात्रा प्रतिदिन विभिन्न गांव एवं नगरी क्षेत्र में आयोजित की जा रही है यात्रा 26 जनवरी 2024 तक आयोजित होगी। यात्रा के दौरान प्रतिदिन दो गांवो में शिविर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को तुंबा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर आयोजित किया गया। नीमच विधानसभा क्षेत्र के भादवामाता में विकसित भारत संकल्प यात्रा का विशेष शिविर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

मनासा क्षेत्र में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग से पवन पाटीदार,यात्रा के जिला संयोजक सुनील कटारिया, एसडीएम मनासा पवन बारिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर आयोजित शिविर में शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने अपने अनुभव मेरी कहानी मेरी जुबानीष् प्रस्तुत की और अपने अनुभव साझा किये। शिविर में नवीन चिन्हित लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ पत्रों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति पूर्ण योजनाओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.